भाजपा के तबाही व बर्बादी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर 15 जून को होगा धरना प्रदर्शन!
सारण (बिहार): केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की 9 साल की कथित तबाही व बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर मांझी प्रखंड मुख्यालय पर 15 जून को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार को माँझी प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली के आवासीय परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में 15 जून को प्रस्तावित धरना को सफल बनाने के लिए महागठबंधन से जुड़े दल के अध्यक्षों के साथ बैठक की गई, जिसमें राजद के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा फौजी, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष साधु दुबे तथा सीपीएम के सचिव सत्यनारायण प्रसाद यादव आदि शामिल हुए।
बैठक में प्रखंड मुख्यालय परिसर में होने वाले धरना को सफल बनाने पर सर्वे सम्मति से विचार विमर्श किया गया। बैठक में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को जगरूक करने तथा प्रचार प्रसार करने की बात कही गई। बैठक में अब्दुल मन्नान खान, अकबर अली, कमरुल हसन खान, सुनील सिंह, जयप्रकाश यादव, रामकृष्ण यादव, मंजूर आलम, हरिनारायण कुशवाहा, राकेश राय, धर्म प्रसाद यादव, मोहम्मद अफजल खान, मिंटू यादव, मोहम्मद असलम, आसिफ रजा खान, रियाज खान तथा मोहम्मद वशी आदि मौजूद थे।