/// जगत दर्शन न्यूज़
पटना (बिहार): मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी समस्त बिहार में अपनी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार एक कड़े व सख्त नियमों के आधार पर करते जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिमी क्षेत्र) आनन्द गिरी के संस्तुति के बाद सारण के जिला संगठन मंत्री के रूप में अरुण कुमार पूरी को मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन उनके द्वारा सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के गरीबों किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के प्रति आत्मीयता उनके सुख- दुख में भागीदारी बनाये रखने तथा कुशल नेतृत्व को देखते हुए, बिहार और बिहारियों के जीवन में परिवर्तन के हक़ के लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अहम निर्णय लिया गया है।
वहीं इनसे पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में युद्धस्तर पर अपना ध्यान केंद्रित करने और एक माह में मांगी गयी सूची को उपलब्ध कराने तथा सुनिश्चित की गई दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर पार्टी के बिहार प्रमुख शैलेश कुमार गिरि ने बिहार और देश के गोस्वामी बंधुओं का हूंकार करते हुए कहा कि मात्र 1 प्रतिशत और उससे भी कम प्रतिशत के लोग जैसे राजभर इत्यादि संगठित होकर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी लेने का काम किया, लेकिन आप सब कब तक अपने मतों को हाईजैक होते देखेंगे? मैं आप सभी अपने समाज के लोगों को संगठित होने का आह्वान करता हूं। आप संगठित हो क्योंकि जो बहुत पहले हो जाना चाहिए था, उसमें काफी देर हो चुका है अब देर नही करें। आप कई क्षेत्रों में निर्णायक है और निर्णय देने में महती भूमिका निभाने की स्थिति में है।।
वहीं अरुण कुमार पूरी के मनोनयन पर अनेक लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई व शुभकामना देने वालों में रतनेश्वर कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह चौहान, बबलू राय पूर्व मुखिया, अवध बिहारी पुरी, संतोष कुमार पुरी आदि सहित दर्जनों लोग शामिल है। वहीं नव नियुक्त मंत्री ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष- जयप्रकाश गिरी, राष्ट्रीय पदाधिकारी- एस०बी० गोस्वामी (पूर्व कमीश्नर - रेलवे) सोहन शर्मा, अरविंद गिरि, राष्ट्रीय संरक्षक- गोस्वामी सुशील जी महाराज व संरक्षक महंत राम प्रवेश पूरी जी सहित सभी प्रदेशों के प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और दी गई जिम्मेदारी पर ईमानदारी पूर्वक खरा उतरने का वचन दिया।