नहीं रहे अब शिक्षक राजीव कुमार! ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी अंचल के अंतर्गत जैतपुर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार का सोमवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार सोमवार को अपने विद्यालय पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी तबियत गम्भीर रूप से खराब हो गयी, जिसके बाद आनन-फानन में अन्य शिक्षकों के सहयोग से उन्हें नजदीक के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वहीं उनके बीमार होने की सूचना मोबाइल से फोन करके परिजनों को दे दी गई। इस बीच निजी क्लिनिक के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक हालत देखकर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक का निधन हो गया। जानकारी मिलते हीं विद्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार के निधन पर विद्यालय की शिक्षिका कुमारी कांति सिंह, शिक्षक अजय कुमार, शिक्षक बी के भारतीय, आशुतोष सिंह, विनायक सिंह, केशव कुमार पाठक, देवनन्दन कुमार, अरुण कुमार सिंह, समेत अन्य कर्मियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।