किसान पंचायत में नेताओं ने किसानों को एकजुट होने का किया आह्वान!
विनोद माँझी सारण जिलाध्यक्ष मनोनीत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के नंदपुर स्थित सन्यासी बाजार पर आज रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार व झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरी व विशिष्ट अतिथि सारण प्रमण्डल अध्यक्ष बिनय कुमार भारतीय रहे। इस दौरान किसान नेताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान पर विचार विमर्श किया। वहीं अपनी 9 सूत्रीय मांगों को भी सामने रखा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्थानीय नेता व माँझी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद कुमार माँझी ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत व सम्मानित किया। इस दौरान सारण प्रण्डल अध्यक्ष बी के भारतीय ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओ जैसे कृषि उत्पाद का उचित मूल्य न मिलना, सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होना, समय पर खाद व बीज का न मिलना आदि का जिक्र किया। वहीं इसके निदान के लिए किसानों को एक होने के लिए जागरूक किया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार गिरी ने सभी प्रकार के समस्याओं को हल करने के लिए सभी किसानों को एक होने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के नौ सूत्रीय मांगों जैसे कर्ज माफी, समुचित सिंचाई, सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली, टोल टैक्स माफी, किसान पुत्रो की समुचित शिक्षा व्यवस्था, किसानों को विशेष वृद्धा पेंशन इत्यादि की मांग को दुहराते हुए कहा कि हम किसानों के लिए सरकार से हर तरह से लड़ने के लिए तैयार है। ये किसानों की वाजिब हक है, जिसे हम लिए बगैर चुप नही बैठने वाले है। भोले-भाले किसानों को सरकार प्रताड़ित न करें। कृषि विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही की वजह से किसान को समय से बीज उपलब्ध नही होने के कारण सही ढंग से खेती नहीं कर पा रहे है। नेताओं ने खाद-बीज की कालाबाजारी को रोके जाने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है।
कार्यक्रम को किसान नेता जेपी यादव, उपेंद्र यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि विजेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान सैकड़ो किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मनोनित!
इसी कार्यक्रम में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार व झारखंड के प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरी द्वारा सारण प्रमंडल अध्यक्ष बी के भारतीय के संस्तुति पर माँझी के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद माँझी को किसान यूनियन का जिला अध्यक्ष भी मनोनीत कर लिया गया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद कुमार माँझी को यूनियन का पगड़ी पहनाते हुए उन्हें मनोनय पत्र भी प्रदान किया, जिसका मौजूद सभी नेताओं व किसानों ने जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान नव मनोनीत जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माँझी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे। हर तरह से हम किसानों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस दिए गए पद पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरूंगा।