श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव के जन्म का उद्देश्य सार्थक हो जाता है।: महाराज अशोक दास जी
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: गांव नगर में निवास करने वाले लोगों का अथवा भूमि का जब पुण्य उदय होता है, तब वहाँ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव के जन्म का उद्देश्य सार्थक हो जाता है। यह बातें बृंदावन से पधारे कथावाचक श्री अशोक दास जी महाराज ने माँझी के चकियाँ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने ओउम नमो भगवते वासुदेव को महामंत्र बताते हुए कहा कि इस मंत्र का मनोयोग से नियमित जप करने वाला मनुष्य जीवन के समस्त संकटों से सहज ढंग से पार पा लेता है। कथा पंडाल में चल रहे रासलीला कार्यक्रम में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञस्थल पर मंत्रोच्चार तथा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आसपास का वातावरण भक्तिमय बन गया है। यज्ञ के संयोजक मुनि जी महाराज ने बताया कि शनिवार को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। कथा पंडाल में पूर्व मुखिया संजीत कुमार साह, रूपेश कुमार, बबलू श्रीवास्तव, शम्भू यादव, नारायण जी प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, विकास कुमार सिंह तथा अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष मौजूद थे।