अब शिक्षको का नियोजन नहीं बल्कि उनकी नियुक्तियाँ होगी! पुराने नियोजित शिक्षको की बढ़ेगी आमदनी!
पटना (बिहार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो नियोजित शिक्षक अभी पढ़ा रहे हैं उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। वो मन लगाकर पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अब किसी शिक्षक का अब नियोजन नहीं होगा, बल्कि अब नियुक्तियां होगी और वो सरकारी होगी। इस प्रकार से बिहार में अब टीचर भी राज्यकर्मी होंगे और उसी तरह की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से लौटने के बाद शुक्रवार को भीमराव अंबडेकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने जदयू ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी नियोजित टीचर अभी अपनी सेवा दे रहे हैं, यह सरकार उनकी भी चिंता करती है। अब राज्य में पहले से पढ़ा रहे टीचरों की भी आमदनी बढ़ाई जाएगी। उन्हें पहले से अधिक वेतन दिया जाएगा। अब वो लोग बस मन लगाकर बच्चों को पढ़ाते रहें। इसी साल दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी।