आनंद गिरी बने एमजीपीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष!
/// जगत दर्शन न्यूज़
गोपालगंज (बिहार): मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिमी क्षेत्र) के रूप में युवा नेता आनंद गिरी को मनोनीत किया गया है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि ने इस बात की जानकारी एक प्रेस नोट जारी कर दी।
बताते चले कि नव मनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गिरी गोपालगंज जिले के 102 कुचायकोट विधानसभा के ग्राम सुखदेवपट्टी है। एमजीपीपी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में एमजीपीपी सुप्रीमों शैलेश कुमार गिरि ने आनन्द गिरी द्वारा सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के गरीबों किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के प्रति आत्मीयता, उनके सुख - दुख भागीदारी बनाये रखने तथा कुशल नेतृत्व को देखते हुए आनन्द गिरी को पश्चिमी क्षेत्र का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बिहार के पश्चिमी क्षेत्र में आनन्द गिरी को पश्चिमी क्षेत्र के आठ जिले गोपालगंज, पश्चिमी चम्पारण, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, सीवान और छपरा जिलों के कमान मिला है।
वहीं मिशन गरीब परिर्वतन पार्टी के बिहार प्रमुख शैलेश कुमार गिरि ने बिहार और देश के गोस्वामी बंधुओं का हूंकार किया है कि मात्र 1 प्रतिशत और उससे भी कम प्रतिशत के लोग जैसे राजभर इत्यादि संगठित होकर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी लेने का काम किया। लेकिन आप सब कब तक अपने मतों को हाईजैक होते देखेंगे। मैं, आप सभी अपने समाज के लोगों को संगठित होने का आह्वान करता हूं। आप संगठित हो क्योंकि जो बहुत पहले हो जाना चाहिए था जिसमें काफी देर हो चुका है। अब देर नहीं। आप कई क्षेत्रों में निर्णायक है और निर्णय देने में महती भूमिका निभाने की स्थिति में है।
आनन्द गिरी के मनोनयन पर अनेक लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई व शुभकामना देने वालों में बिरेन्दर गिरी, सुरेन्दर गिरी, आशुतोष राय, गुड्डू राय, मदन गोस्वामी, सुधाकर पाण्डेय, अर्जुन गिरी, रामु गोस्वामी आदि सहित दर्जनों लोग शामिल है। वहीं नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष- पश्चिमी क्षेत्र आनन्द गिरी ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश गिरी, एस०बी० गोस्वामी कमीश्नर साहब, सोहन शर्मा, अरविंद गिरि
संरक्षक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संरक्षक सुशील जी महाराज व महंत राम प्रवेश पूरी जी सहित सभी प्रदेशों के प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं दी गई जिम्मेदारी पर ईमानदारी पूर्वक खरा उतरने का प्रयास करुंगा।