ताजपुर में 19 लोगों के बिजली के कनेक्शन कटे!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: विद्युत विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर ताजपुर में 19 बिजली बिल बकायादारों का कनेक्शन काट दिया है। अभियान के मद्देनजर बिल बकायादारो में हड़कम्प मच गया है। अभियान जेई इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में चला गया। बता दें कि विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए 5 हजार से अधिक बिल बकाया दारों का कनेक्शन काटने का रुख अख्तियार किया है। यह जानकारी आर आर एफ मुकेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बिल बकाया होने पर विभाग द्वारा उसका कनेक्शन काटा जा रहा है।
उन्होंने बताया की बिल बकाया होने एवम वसूली नहीं होने पर विभाग का ऊपरी दबाव बढ़ गया है या तो बिल जमा कराना है नहीं तो कनेक्शन काट देना है। कनेक्शन कटने वालों में माया देवी जय राम यादव भगवती देवी सन्मुख देवी परशुराम सिंह गणेश यादव सजन यादव ददन यादव जनक सिंह आदि लोग शामिल है। वही विभागीय टीम में जे ई के अलावा मानव बल घनश्याम कुमार दीपक कुमार सिंह धर्मेंद्र कुमार राजकुमार महतो मुकेश कुमार सिंह अंकित कुमार सिंह राजेश सिंह आदि लोग शामिल थे।