सारण में स्नातक चुनाव की सरगर्मी तेज!
स्नातक चुनाव के प्रत्यासी प्रो बीरेन्द्र नारायण यादव ने माँझी में मतदाताओं को किया संबोधित!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अपने चुनाव प्रचार के साथ जागरूकता अभियान को लेकर जदयू के विधान पार्षद एवं सारण स्नातक चुनाव के प्रत्यासी प्रो बीरेन्द्र नारायण यादव ने माँझी के फूल बाबू मार्केट में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रबुद्ध लोगों को उठकर खड़ा होना होगा। तथा भोजपुरिया संस्कृति की रक्षा गैर भोजपुरिया से सम्भव नही।
उन्होंने पूर्व विधान पार्षद व प्रतिद्वन्दी प्रत्यासी को मायावी बताते हुए उनसे सावधान रहने की अपील की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पिछले अपने कार्यकाल में स्नातक मतदाताओं की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं इसके अलावा फर्जी मतदाताओं से भी क्षेत्र को मुक्त करने में वे कामयाब रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन के राज्य तथा देश हित में उपयुक्त बताते हुए केन्द्र में सत्तासीन मोदी सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करने की अपील की। समारोह को पूर्व मुखिया व जदयू अध्यक्ष अख्तर अली प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय यादव उदय शंकर सिंह उमाशंकर ओझा गुड्डू कुशवाहा आलोक सिंह अतुल तिवारी जय प्रकाश सिंह राजेश प्रसाद श्याम बिहारी शुक्ला मो अली कादरी तथा अनिल कुमार यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव तथा संचालन मो मन्नान खान एवम धन्यवाद ज्ञापन नेहाल खान ने किया।