सारण जिले के एक शादी समारोह में गायक रौनक रतन ने मचाया धमाल।
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार में गायक रौनक रतन आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं साथ-साथ उनके पिता गायक रत्नेश रतन को भी सम्मानित किया जा रहा है। कल बुधवार को छपरा जिले के ताजपुर पंचायत के झंखाडा गांव में ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना भवानी के पुत्री की शादी में रौनक रतन अपनी टीम के साथ पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही जोरदार तालियों के साथ स्वागत हुआ। वही गायकी के प्रारंभ से ही पुरुष व महिलाएं गायन पर झूमने लगे। वही उनके पिता रत्नेश रतन ने कहा कि बेटे रौनक रतन के गायकी ने क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है। इसकी गायकी में लगन की देन है कि इसे बड़े बड़े गायकी के प्लेटफार्म मिल रहे है। इससे उन्हें भी बहुत खुशी और गर्व है।
कल के कार्यक्रम में विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, महेश सिंह, कमलेश सिंह, सरपंच भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह इत्यादि हजारों लोग मौजूद थे।