मंत्री सुमित सिंह व जितेंद्र राय पहुंचे मुबारकपुर, दिया सांत्वना!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: प्रदेश के मंत्री सह सारण प्रमंडल के प्रभारी सुमित सिंह एवं प्रदेश के कीड़ा मंत्री जितेंद्र राय द्वारा अपने काफिले के साथ मुबारकपुर गांव के मृतक अमितेश एवं संजय सिंह के पिता से मिल कर सांत्वना दिया। मंत्री सुमित सिंह ने अमितेश के पुत्री को गोद में लेते ही भावुक हो गए। दोनों मंत्रियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील किया।अपना अपना मोबाइल नंबर देकर कोई भी समस्या से अवगत कराने का आग्रह किया।
वहीं शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने मोबाइल से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री लालू प्रसाद यादव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सांत्वना दिया। साथ ही कहा कि इस दुख के घड़ी में धैर्य रखने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा पूरी चौकसी बरती गई थी।
साथ ही दूसरे पक्ष के घर पर भी जाकर अनाज एवं गाय के चलें हुए चारे के विषय में जानकारी लिया। राशन कार्ड एवं पीड़ित परिवार को एक एक कि्विटल गेहूं देने के प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत सिंह को डीलर से कह कर अनाज देने का निर्देश दिया। सारण के आरक्षी अधीक्षक डॉ गौरव मंगला अपने स्तर से बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आरक्षी उपाधिक्षक मुनेश्वर सिंह, दर्जनों पदाधिकारी, शैलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।