माँझी प्रखंड के सभागार में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न!
बैठक में लिया गया निर्णय- केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों का किया जाएगा विरोध!
सारण (बिहार): संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक उपेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में माँझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में माँझी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों एवं संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता महंगाई राहत के वृद्धि पर रोक लगा दी है। महंगाई बेलगाम हो गई है। गरीबों का जीना दूभर हो गया है। पुरानी पेंशन समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू किया है। जो संविधान के सामाजिक सुरक्षा के विरुद्ध है। सरकार ठेका संविदा मानदेय पर कार्य कर रहे सभी को सरकारी सेवक घोषित करते हुए नियमित वेतनमान पर नियमित बहाल करना चाहिए, जिसमें वेतन वृद्धि में अधिक से अधिक आवंटन, प्रोन्नति पर लगे रोक को वापस लेने, न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपए करने जैसे मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारियों के लिये माँग की गई।
बैठक में अर्जुन सिंह, सुनील तिवारी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह व कपूर जी के साथ प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी, सभी पंचायत सचिव, शिक्षक नेता और कृषि सहायक सदस्य उपस्थित थे।