मुबारकपुर हत्याकांड में कल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिया जाएगा धरना!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत में दोहरे हत्या कांड के पीड़ितों से मिलने आज रविवार को भाजपा युवा नेता सह समाजिक कार्यकर्ता राजन तिवारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक अमितेश कुमार सिंह एवं राहुल कुमार सिंह के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। वहीं उन्होंने गहरा दुख व्यक्त भी किया है। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने अपने निजी कोष से मृतक के परिवारों को पचास-पचास हजार एवं घायल आलोक कुमार के पिता को पच्चीस हजार रुपए नगद दिया।
वहीं भाजपा नेता ने वायरल वीडियो सलोनी कुमारी को बुला कर कहा कि ऐसी बिटिया सभी परिवार में हों। यही मेरी कामना है। प्रशासन अपना काम कर रही है। जल्द ही विजय यादव की गिरफ्तारी आरक्षी अधीक्षक महोदय कर लेंगे। वही उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कल यानी 20 फरवरी (सोमवार) को छपरा में म्युनिसिपल चौक पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। उक्त मौके पर प्रोफेसर विनोद सिंह, अभिमन्यु सिंह, मंटु सिंह व राणा प्रताप सिंह उर्फ डव्लू सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति भी किया गया जारी
भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया गया है कि 20/02/2023 को 11 बजे जिले मे बढते अपराध और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के विरोध में नगरपालिका चौक पर महाधारना का आयोजन किया गया है। वही विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा जी के द्वारा महाधारना को संबोधित भी किया जायेगा।जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित हैं।