पीएम के सुरक्षा घेरे में मिला फर्जी सैनिक! गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सभा स्थल पर सैनिक बताकर घुसने वाले एक फर्जी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि कल गुरुवार को जब प्रधानमंत्री मोदी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स पहुंचने ही वाले थे, उसके 90 मिनट पहले नवी मुंबई के एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक खुद को गार्ड्स रेजीमेंट से नायक होने का दावा करते हुए वह उच्च सुरक्षा वाले वीवीआइप वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का कोशिश किया था। गिरफ्तार युवक का नाम रामेश्वर मिश्रा है, जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे शक के आधार पर रोक कर गिरफ्तार कर लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस सख्त पर शक तभी हो गया था जब आरोपी 13 जनवरी को जारी विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का एक आईडी कार्ड ले रखा था, जिसमें दिखाया गया था कि उसे रेंजर के रूप में तैनात किया गया था। लेकिन लाल रंग के रिबन पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा पीएम लिखा हुआ था। वही मिश्र ने कहा कि वह पठानकोट में डेपुटेशन पर है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच करने का फैसला किया। जांच में पता चला कि उसका आईडी फर्जी है। मिश्रा पर आईपीसी की धारा 171, 465 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं इस मामले में शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।