/// जगत दर्शन न्यूज़
औड़िहार-भटनी रेल खण्ड का हुआ विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण!
ब्यूरोचीफ वीरेश सिंह
वाराणसी (उत्तरप्रदेश): मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय ने आज शुक्रवार को मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 (RVNL) रेल विकास लिमिटेड श्री वी के शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अनुज वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण, श्री पंकज सिंह, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर / निर्माण आशुतोष पाण्डेय,एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री नितेश पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय श्री यशवीर सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर० एन० सिंह, वरिष्ठ विधुत इंजीनिअर (आपरेशन) अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औड़िहार-भटनी रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रहे हैं।
विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने इस खण्ड पर चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण समेत अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों के दौरान संरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने औड़िहार-भटनी रेल खण्ड के विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई,स्टेशन पैनल, स्टेशन अधीक्षक रूम में विकास कार्यों में लगे अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने औड़िहार में निर्माणाधीन तीन नए प्लेट फॉर्म, प्रतीक्षालय, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों का निरीक्षण किया।
तदुपरान्त अपनी निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण करते हुए मा माहपुर स्टेशन पहुँचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ने अपने अधिकारियों को अर्निंग बोर्ड तथा आस -पास बिखरे परित्यक्त सामानों को व्यवस्थित ठंग से रखने का आदेश दिया उसके बाद उन्होंने सेफ्टी हेतु पॉइंट न0 204 A का गेज परीक्षण किया तथा पाई गई कमियों हेतु संबंधित को कार्यवाही का आदेश दिया। तदुपरान्त मंडल रेल प्रबंधक विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए सादात स्टेशन पहुंचे और सादात में स्टेशन पैनल, प्लेटफार्म, स्टेशन भवन तथा स्टेशन पर चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण एवं मीडिया कर्मी को बताया कि औड़िहार-सादात रेलखण्ड का दोहरीकरण का कार्य एव सेकेण्ड इंट्री गेट का निर्माण मार्च माह के अंत तक पूर्ण हों जायेगा। उन्होंने सादात रेलवे स्टेशन भवन की छत पर लगे सोलर प्लेटे का भी निरीक्षण किया। इसके बाद निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने दुल्लहपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन भवन के मुख्य द्वार के बाहर यात्रियों की सुविधा हेतु अप्रोच रोड बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने पिपरिडीह स्टेशन का भी निरीक्षण किया और स्टेशन पर रेलवे की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से मऊ के लिए रवाना हुए।