पीएन सिंह कॉलेज में सरस्वती पूजन व गणतंत्रोत्सव के साथ कुलदेवता पर किया गया मालार्पण!
सारण (बिहार): डॉ० पी०एन० सिंह डिग्री कॉलेज छपरा, के प्रांगण में महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन भव्य रूप से किया गया। पूजा का आयोजन आचार्य (डॉ) विवेकानंद तिवारी, पं० प्रियांशु कुमार तिवारी, प्रो. एन.के. वर्मा, प्रो. राकेश रंजन, प्रो. रविन्दर सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. त्रिलोकी नाथ उपाध्याय, राजीव कुमार शर्मा, जय प्रकाश सिंह, ऋषि शर्मा, रविंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, चन्द्रेश्वर ठाकुर, प्रवीन कुमार सिंह,राम बिहारी सिंह आदि की उपस्थिति में किया गया।
साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह भी काफी धूमधाम से मनाया गया। झंडातोलन महाविद्यालय परिवार के प्रभारी प्राचार्य (डॉ०) एन. पी. सिंह एवं श्रीमती रूक्मिणी देवी द्वारा किया गया। झंडातोलन कार्यक्रम में शामिल शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. हरिबल्लभ मिश्र, डिग्री महाविद्यालय सहित इण्टर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही दोनों महाविद्यालय के कूलदेवता डॉ० पी०एन० सिंह जी का आदम कद प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नि श्रीमती रूक्मिणी देवी व प्राचार्य डॉ. नागेश्वर प्रसाद सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. हरिबल्लभ मिश्र आदि के द्वारा मालार्पण किया गया। तत्पश्चात श्रीमती रूक्मिणी देवी ने प्राचार्य को निर्देश दिया कि महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारी हमारे बच्चे हैं। कुछ लोगों चलते हमारे बच्चों को पेमेंट नहीं मिल रहा है। इससे मैं बहुत दुखी हूं। महाविद्यालय में किसी की मनमानी नहीं चलेगी। वही प्राचार्य द्वारा सुचारू रूप से महाविद्यालय चलाने का अस्वाशन दिया गया।