सभी जिला मुख्यालयों में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की मनाई गई पुण्यतिथि!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता पुनीत कुमार: राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार जी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी क्रम में सारण जिला मुख्यालय में भी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और जनसेवकों ने श्रीबाबू की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मेनका रमन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश कुमार सिंह ऊर्फ टूना सिंह, प्रदेश सचिव श्री राजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री डॉ रवि रंजन सिंह ऊर्फ कुणाल सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री अभय सिंह, जिलाध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती अनामिका सिंह, युवाध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी श्री शशि शेखर सिंह, दिनेश पाण्डेय, मृतुन्जय सिंह, आशुतोष सिंह, निरंजन ओझा, सन्नी सिंह, चुन्नू सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में जनसेवक मौजूद रहे।