चुरू जिले, राजगढ़ के निवासी एवं कर्नाटका - बेंगलुरु प्रवासी भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के बेंगलुरु चैप्टर के सचिन पांड्या को बनाया कर्नाटका - बेंगलुरु का संयोजक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
चुरू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जी के निर्देशानुसार प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने सचिन पांड्या को बेंगलुरू- कर्नाटका का संयोजक नियुक्त किया।
बताते चलें कि सचिन पांड्या काफी सालों से बेंगलुरु में रह रहे है। सचिन का हर प्रकार के जाति, समाज, संप्रदाय एवं अन्य वर्ग के लोगो से अच्छे संबंध है। वही पार्टी के साथ अपनी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमे प्रवासियों का बहुत ज्यादा महत्व है।
शेखावाटी संभाग प्रभारी अंकुर मोदी ने बताया कि सचिन पांड्या ने कहा है कि कर्नाटका - बेंगलुरु में आगामी चुनावो में फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
आगामी चुनावो में राजस्थानी प्रवासीयो एवं प्रवासीयो का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। सभी प्रवासी तन,मन व धन सहित तैयार रहते है और बताया की आने वाले समय में राजस्थान में भी चुनाव है। उसको देखते हुए बेंगलुरु - कर्नाटका का चैप्टर तन, मन व धन सभी तरह से तैयार है। हाल ही में बेंगलुरु में बहुत बड़ा भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान का सम्मेलन हुआ था जिसका संबोधन सचिन पांड्या ने किया था।
इसी के साथ सचिन पांड्या के कर्नाटका - बेंगलुरु के संयोजक नियुक्त होने पर काफी लोगो ने बधाई दी। सचिन पांड्या ने भी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, पार्टी व पार्टी के लोगो का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा की वह संयोजक के सभी कर्तव्यों का पूर्ण अंतर्मन से निर्वहन करेंगे तथा भाजपा पार्टी के कार्यों लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।