सारण: महिला सिपाही ने खुद को मारी गोली!
सारण (बिहार) ब्यूरोचीफ वीरेश सिंह: छपरा के बनियापुर थाना में तैनात एक महिला सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। वहीं उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। घटना के पश्चात साथी सिपाहियों ने उसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।उक्त महिला कांस्टेबल का नाम मोनम कुमारी बताया जा रहा है जो ससमस्तीपुर की रहने वाली है।
इस घटना के पश्चात पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। यह घटना तब की बताई जा रही है जब थाने में थानेदार की मौजूदगी में शांति समिति बैठक चल रही थी। इसी दौरान अचानक महिला कांस्टेबल ने खुद को ऐसे मारी गोली कि सिर को छीलते हुए निकल गयी। इस घटना के पश्चात तो थाने में आफरा-तफरी मच गयी। थानेदार अरूण कुमार सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ गौरव मंगला भी सदर अस्पताल पहुंच गये। वहीं सारण एसपी ने महिला कांस्टेबल के इस प्रकार के कदम की जांच कराने की बात बताई है। अस्पताल के चिक्तिसकों के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।