/// जगत दर्शन न्यूज़
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) ब्यूरोचीफ वीरेश सिंह: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व में 27 जुलाई, 2022 से 31 जनवरी,2023 तक 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव ओसियां स्टेशन पर प्रदान किया गया था। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये इस गाड़ी के ओसियां स्टेशन पर ठहराव की अवधि का विस्तार 01 फरवरी से 30 अप्रैल, 2023 तक किया जा रहा है।
15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस ओसियां स्टेषन पर 06.26 बजे पहुंचकर 06.28 बजे छूटती है। वापसी यात्रा में 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ओसियां स्टेषन पर 18.00 बजे पहुंचकर 18.02 बजे छूटती है।