नीलगायों का अधिपत्य
किसान खेती छोड़ने पर मजबूर
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मसरक थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवो के खेत खलिहानों में नीलगाय की वजह से किसान त्रस्त हैं। खेती करने वाले किसान खेती छोड़ने के लिए मजबूर हैं। बिहार सरकार के उदासीनता के चलते नीलगाय पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से करण कुदरिया गांव के अजीत कुमार सिंह, घोघिया गांव के संजय सिंह कुशवाहा सहित अन्य लोगो ने जगत दर्शन न्यूज़ के माध्यम से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार नीलगाय से होने वाले फसल नुकसान पर अंकुश लगाए। नीलगाय किसी भी फसल को होने नही दे रहीं है। लोग परेशान है। खेती करने से लोग भाग रहे है। यह सिर्फ मशरक प्रखंड की बात नही है पूरे बिहार में नीलगाय फसल को बर्बाद कर किसान को फसल की क्षति पहुचा रही है। किसान खेती की ओर से मुह मोड़ रहे है। यदि यही हाल रहा तो आए दिन किसान खेती नही कर पाएंगे।