मशरक प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने जितेंद्र
सर्वसमति से मुखिया संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह; छपरा जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के वेन छपरा चन्देस्वर मोड़ स्थित रिसभ रेस्टोरेंट में रविवार को 15 पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसमति से मदारपुर पंचायत के मुखिया मीणा देवी के पुत्र एवम प्रतीनिधि जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद के लिए बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह ने प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव पर सभी मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियो ने खुल कर समर्थन किया। सभा मे बैठक की अध्यक्षता सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुनु बाबू ने किया। चुनाव के उपरांत कुछ मुखिया को कार्य की जिम्मेदारी दी गई।नवादा पंचायत के मुखिया रेणु देवी ने दूरगौली पंचायत के मुखिया निक्की देवी और चाँद कुदरिया पंचायत के धर्मेन्द्र कुमार माँझी को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखी। संघ के कोषाध्यक्ष सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुनु बाबू को सर्वसमति से चुना गया। संघ के सचिव गंगौली पंचायत के मुखिया ज्ञानती देवी और महासचिव डूमरशन पंचायत के मुखिया बचा लाल साह को चुना गया। यह पद का चुनाव सभी मुखिया की सर्वसमति से किया गया है। सर्वसमति से चुनाव सम्पन्न होने के खुशी में सभी मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियो ने फूल माला पहनाकर जितेंद्र सिंह का पुरजोर स्वागत किया। तत्पश्चात जितेंद्र सिंह ने सभी का अभिवादन मिठाई खिलाकर किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने मीडिया से कहा कि मुझे मुखिया संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सभी मुखिया ने दी है तो मैं इसके लिए सभी का शुक्रगुजार हूँ। मैं अपने मदारपुर पंचायत के जनता की सेवा करते हुए और प्रखंड स्तर पर किसी भी मुखिया को कार्य के प्रति समस्या नही आने दूंगा और जिला से भी कोई योजना लानी होगी या प्रखंड स्तर पर तो उसमें लग कर तत्परता से अपना काम करूंगा।
उक्त मौके पर उपस्थित खजुरी पंचायत के मूखिया प्रतीनिधि सुनील राय, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुनु बाबू, पूर्व मुखिया संतोष सिंह परमार, डूमरशन मुखिया बच्चा लाल साह, गंगौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा माँझी, बहरौली मूखिया अजित सिंह, अरना मूखिया अनिल ठाकुर, मुखिया समर्थक संतोष सिंह, दूरगौली मुखिया प्रतीनिधि सतेंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।