बिहार राज्य के कई जिलाधिकारियों ने दिया स्कूल बंद करने का आदेश
पटना (बिहार) संवाददाता अखिलेश्वर कुमार: बारिश की बूंदे एवं पछुआ हवा के थपेड़ों ने मौसम को पूरी तरह से ठंडा कर दिया है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि घर से निकलना भी लोगों का मुश्किल हो गया है। इसी हालात को देखते हुए पटना के जिला अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कल 03/01/2022 सोमवार से विद्यालय का पठन-पाठन कार्य 08/01/2022 तक बंद रहेगा।
वही मुजफ्फरपुर के जिला अधिकारी गोपनीय शाखा के द्वारा भी ऐसा ही पत्र जारी किया गया। निर्गत आदेश में कहा गया की इसे सख्ती से पालन सभी थानाध्यक्ष करवाएंगे।
गोपालगंज के गोपनीय शाखा द्वारा विद्यालयों को 06/01/2022 तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान दिया गया है कि पारा 8 से 10 डिग्री तक रहेगा। आगे पारा और नीचे भी गिर सकता है। इसलिए सभी लोग अपना ख्याल रखें और ठंड से बचाव करें। ठंड के साथ साथ कोरोना के भी खतरे मंडरा रहे हैं। घर पर रहे हैं सुरक्षित रहें।