मिस्टर शिवम झा के सपनों को सलाम
राब्ता पोएट्री और स्क्वाड टैलेंट मीडिया प्रा लिमिटेड (STM Pvt Ltd) के संस्थापक मिस्टर शिवम झा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज हम बात करते हैं उनके सपनों की, उनकी सकारात्मक सोच की और उनके हौसलों की।
जब इंसान कोरोना में हिम्मत हार रहा था, तब शिवम झा अपनी जॉब छोड़ कर सोच रहे थे कि अब क्या करें! उनके दिमाग मे आ गयी एक नई कंपनी को खड़ा करने की। तब उनके दिमाग में आया कि वे एक ऐसी कंपनी बनाएं जिसमें कला क्षेत्र और साहित्य क्षेत्र के विभिन्न विभागों को सम्मिलित किया जाए और तब जन्म हुआ STM का।
2020 में उन्होंने इस कंपनी को रजिस्टर कराया था। पर समस्या यह थी कि वे इस कंपनी को शुरू कैसे करें? वे इस कंपनी के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कई ऑफलाइन शोज़ कराना चाहते थे, लेकिन कोरोना में लॉक डाउन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। बहुत लंबा इंतजार करने के पश्चात भी जो ऑफलाइन लाना चाहते थे नहीं ला सके थे, पर उन्होंने यहां भी हिम्मत नहीं हारी।
उन्होंने अपने सपने को एक नई दिशा दी। फिर जन्म हुआ राब्ता पोएट्री का। राब्ता पोएट्री की शुरुआत 5 अप्रैल 2021 में हुई। इसकी शुरुआत उन्होंने ऑनलाइन की। किसी भी चीज को ऑनलाइन लाने के लिए भी एक टीम की जरूरत होती है। जब आप एक नए क्षेत्र में कदम रखते हैं तो आपको भी शुरुआत ऐसे ही करनी पड़ती है। शिवम झा जी को भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह सफर उनके लिए बिल्कुल नया था और यह क्षेत्र भी। साहित्य से जुड़े लोगों को ढूंढना, उनको एकत्रित करना और अपने सपने के बारे में उनसे बात करना। फिर उस पर पूरी तरीके से काम करना। इतना आसान नहीं था पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें कुछ खास लोग मिले जिनके साथ उन्होंने एक पूरा मास्टर प्लान तैयार किया और फिर उन सभी को ऑनलाइन लेकर आए।
धीरे धीरे राब्ता पोएट्री, राब्ता पोएट्री "तेरे मेरे एहसास" में बदल गई। रोज उस पर नई-नई एक्टिविटी शुरू हुई और फिर प्रतियोगिताएं। धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं के परिणाम और सर्टिफिकेट भी दिए जाने लगे। अब बारी थी इससे और आगे कदम बढ़ाने की। राब्ता ने ऐसे कई शोज बनाए जिनको बड़े-बड़े साहित्यकारों ने खूब सराहा और अपना आशीर्वाद भी दिया।
आज राब्ता और STM कुछ ही महीनों में एक अलग मुकाम पर खड़ा हुआ है। उसके शोज़ यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर, नोजोटो, और आने वाले समय में पॉडकास्ट जैसे कई एप् पर आने वाले हैं। कंपनी के पापुलर शोज और कुछ प्रशस्ति पत्र जिन्हें लोगों का बहुत प्यार और सम्मान मिला, वह इस प्रकार हैं।
बज़्म-ए-मुशायरा, देश के सितारे, Dynamite Raabtian, दिल के जज़्बात राब्ता के साथ, मैथिलीक वार्ता करत राब्ता, राब्ता रत्न, काव्य मंजरी, राब्ता के मीत, उन्मुक्त काव्यगंगा, टारगेट अचीवर ऑफ द वीक, म्यूजिकल लाइव शो Seven Beats, बेखौफ कलमकार, एक्टिव मेंबर्स ऑफ द मंथ, क्या बोले तस्वीर, एक विषय एक कविता, पोएट ऑफ द मंथ, पोएटेस ऑफ द मंथ, अल्फाज़ के मोती, सर्वश्रेष्ठ रचनाकार आदि हैं। कंपनी के इंस्टाग्राम चैनल पर भी लगातार पोएट्री कंपटीशन, ड्राइंग कंपटीशन, फोटोग्राफी कंपटीशन आदि होते रहते हैं। इन सबके अलावा कुछ और शोज़ अभी आने वाले हैं जैसे कि रश्मि रथी।
इतने शो को सप्ताह के सातों दिन लाना और उनको मैनेज करना ये आसान काम नही होता। इसके लिए एक पूरी टीम लगातार काम करती रहती है, क्योंकि बिना टीम के आप सपने तो देख सकते हैं पर उन्हें साकार नहीं कर सकते।
जैसा कि वो पहले भी बता चुके हैं कि यह एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है।इस परिवार के कुछ अभिन्न एवं अहम सदस्य भी हैं। जैसे सुशांत चौधरी (सह संस्थापक), शुभ्रा पालीवाल जी (प्रेसिडेंट), रिंकी सोनी (वाइस प्रेसिडेंट) और संजीव जैन (सेक्रेटरी)।
इनके अलावा मॉडरेटर्स के रूप में राब्ता को कावेरी लिली, हेमा सागरिका, कंचन झा, खुशी, आशीष बादल, राजलक्ष्मी पाणिग्रही, प्रेरणा सिंह, अर्चना झा, नलिनी राज, अभिषेक गुप्ता, नवीन बग्गा, दिव्या आकृति के अलावा अन्य भूमिकाओं में अभिषेक पांडेय, अफ्फान खान, हरमिंदर कौर, सुनीता जायसवाल, इंदु विवेक, अरविंद अभय, रवि मिश्रा तथा रंजन लाल जी लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
STM और राब्ता को कला के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करने के लिए बधाई और एक बार फिर शिवम झा जी को हमारी तरफ से जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।