कृषि विज्ञान केंद्र माँझी में इकतीस दिसम्बर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
माँझी (बिहार) संवाददाता राजीव सिंह: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र माँझी में दिनांक सोलह दिसम्बर से इकतीस दिसम्बर तक चलेगा स्वच्छता अभियान। आज मंगलवार को माँझी के वरीय वैज्ञानिक अभय कुमार सिंह के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ सभी कर्मी भी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि विज्ञान केंद्र परिसर में आज साफ-साफई अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।