विद्या देवी तीसरी बार विजयी
छपरा (बिहार) : विद्या देवी पहली बार 2015 मे महिला आरक्षण लागू होते ही अपने पति श्री राम एकबाल चौरसिया ग्राम पंचायत भैरोपुर निज़ामत के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का काम किया और पहली बार में ही सारण जिला व सदर प्रखंड में इतिहास रचते हुए निर्विरोध प्रमुख चुन ली गई, जो 2015 से पहले कभी नहीं हुआ था।
तीन बार पति रामएकबाल चौरसिया और अब दूसरी बार खुद विद्या देवी 322 मतो से विजयी हुई। अर्थात 5 बार यानी 25 वर्षो तक इनका कार्यकाल रहा।
ग्रामीण राजनीति जहां वार्ड भी निर्विरोध नहीं चुने जाते, पंच तक निर्विरोध नहीं हो पा रहा है वहाँ प्रमुख जैसे बड़े पद जिसमें पूरे जिले के महारथी, राजनीतिज्ञ, विधायक, सांसद, आदि तन,मन,धन और साम, दाम, दण्ड, भेद किसी भी हाल में प्रमुख पद को अपने पक्ष में करना चाहते हैं जिसको विद्या देवी सभी के सहमति और समर्थन से प्राप्त करने में कामयाब रही।
इतना ही नहीं विद्या देवी ने पाँच वर्षों तक बिना अविश्वास प्रस्ताव, बिना उठा पटक,बिना होड़ हंगामा के,सभी को साथ लेकर, सभी का सम्मान बरकरार रखते हुए, निजी स्वार्थ, पारिवारिक स्वार्थ का त्याग करते हुए, विकास को आगे बढ़ाने का काम किया।
इन्होने अपने पति, पुत्र, परिवार, समाज, पंचायत के मान सम्मान को आगे बढ़ाने का काम किया जो महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक मिसाल है। विद्या देवी ने पांच वर्षों तक प्रखंड का संचालन कुशल तरीके से करते हुए यह साबित कर दिया है कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
इनके पति जब से चुनाव हो रहा है 2001 से तीन बार लगातार भारी मतों से विजयी रहे हैं। इन्होंने अपनी जीत को जनता की जीत बताया।
विद्या देवी ने अपने क्षेत्र कि जनता को निराश होने का मौका नहीं दिया।अपने क्षेत्र की जनता का और बेहतर से विकास हो , इसके लिए संकल्प लेते हुए समस्त जनता जनार्दन का सुक्रिया अदा किया।
इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी अविश्वास प्रस्ताव का ज़िक्र तक आने नहीं दिया जो उनके कुशल संचालन व परिपक्व नेतृत्व और राजनीतिक को दर्शाता है।विद्या देवी ने सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का काम किया।सभी महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विद्या देवी ने विकास के संकल्प को दोहराते हुए तथा सबको साथ लेकर चलने की नीति के साथ पुनः प्रमुख पद को प्राप्त करने कि घोषणा की और यह विश्वास जताया कि प्रमुख पद को प्राप्त करने में सौ प्रतिशत कामयाब रहेंगी।