मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर रविवार को बी एल ओ के द्वारा कैम्प का आयोजन कर अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया जिनका मतदाता सूची में नाम नही है व जिनका उम्र 18 वर्ष हो गया है, उनका नाम जोड़ा जा रहा है। वहीं आज मशरक में रविवार को निबंधन निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त अमित कुमार ने आधे दर्जन बूथों का घूम घूम कर निरीक्षण किया। निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि 30 नवम्बर 2021 तक छुटे हुए व्यक्तियों का, जिनका उम्र 2022 को 18 वर्ष पुरा हो रहा है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इसी को लेकर आयुक्त ने उत्क्रमित मध्य विधालय हनुमानगंज, कन्या मध्य विधालय मशरक, मध्य विधालय बंगरा सहित आधे दर्जन बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो बी एल ओ बूथ पर उपस्थित नही थे, उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
निबंधन निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त अमित कुमार के द्वारा बूथों का किया गया निरीक्षण
Monday, November 08, 2021
और अधिक के लिए चुनें