मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह ने पंचायत के सभी छठ घाटों का साफ सफाई, मरम्मती व रंग रोदन का कार्य अपने निजी कोष से करवा रहे है। बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह ने बताया कि किसी-किसी छठ घाट पर अधिक घास की उपजने व कूड़ा का ढेर लगने से जेसीबी के द्वारा हटाया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह से मज़दूरों द्वारा पंचायत स्तर पर सभी छठ घाटों पर बैरीकेडिंग बनवाया जा रहा है। कुछ ऐसे छठ घाट है, जो घोघारी नदी के किनारे है, वहाँ पर विशेष व्यवस्था प्रशासन द्वारा किये जाने की बात की जा रही है। बहरौली पंचायत के स्थानीय युवक आलोक कुमार व अन्य मजदूरों ने बताया कि एक सप्ताह से हमलोग छठ घाट की सफाई कर रहे है। यह कार्य बहरौली पंचायत के मूखिया अजित सिंह के द्वारा करवाया जा रहा है।