★★ जगत दर्शन साहित्य ★★
◆ काव्य जगत ◆
● कृष्ण और श्री राम ●
बिजेंद्र कुमार तिवारी (बिजेन्दर बाबू)
●●●●●●●●●●●
सुंदर दोनों नाम है,
कृष्ण और श्रीराम।
दोनों भूखे भाव के,
दोनों हैं सुखधाम।।
दशरथ नंदन एक है,
एक नंद का लाल।
अपने-अपने क्षेत्र में,
दोनों करे कमाल।।
एक राधिका संग विराजे,
कहते राधेश्याम।
दूजा सीता संग विराजे,
कहते सीताराम।।
दोनों ब्रह्म समान हैं,
दोनों पालनहार।
उनकी किरपा से चले,
ये सारा संसार।।
सुबह शाम नित भज प्रिये,
हरे कृष्ण हरे राम।
जीवन के तेरे बनें,
सारे बिगड़े काम।।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆
बिजेन्द्र कुमार तिवारी
बिजेन्दर बाबू
गैरतपुर, मांझी
सारण, बिहार
मोबाइल नंबर:- 7250299200