अग्नि पीड़ितों से मिले सिग्रीवाल, दिया सहायता का आश्वासन
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड के बड़वाघाट बाजार पर दीपावली की रात बिजली के शर्ट सर्किट से लगे आग के।कारण तीन दुकान बुरी तरह से जलकर राख हो गए थे। इस घटना में भोला साह का जनरल एवम किराना स्टोर, एक साइबर कैफे एवम एक चाय-सामोसा की दुकान जलकर राख हो गए थे। इस आगजनी में लगभग 5 लाख रुपये की क्षति आँकी गयी है। सूचना मिलने के पश्चात महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार की देर शाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथाअग्नि पीड़ितों से बात कर उन्हें सांत्वना भी दी। अग्नि पीड़ित भोला साह ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से बताया कि कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। इस मौके पर सांसद ने मढ़ौरा के एसडीओ को लगाया और जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दिलवाने की बात कही। पुनः सांसद ने अग्नि पीड़ितों से कहा कि जो भी मुआवजा होगा, आप लोगों को अवश्य मिलेगा। सांसद महोदय के साथ बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह, मशरक भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भामाशाह विचार मंच के प्रदेश मंत्री दुर्गेश कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष जटा शंभू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, मनी सिंह सहित दर्जनों लोग इस मौके पर उपस्थित थे।