गोधन की पूजा कर युवतियों ने कामना किया श्री और संपन्नता की वृद्धि की
दरौली (बिहार) संवाददाता श्रीकांत सिंह: हिन्दू धर्म की विशेष महिमा की गाथा गाती है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के द्वितीया को भाई दूज का पर्व। सिवान जिले के दरौली प्रखंड में इस पर्व के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के युवतियों ने गोधन की पूजा के द्वारा श्री और संपन्नता की वृद्धि की कामना की।
गोवर्धन पूजा एवम भैया दूज क्या है? कब से? क्यो?
हिन्दू धर्म मे पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिलने जाते थे। उन्हीं के अनुकरण के अनुसार भाई इस दिन अपनी बहनों से मिलने और पूजन आदि के बीच तिलक धारण करते हैं। बहन के सुख-दुख को पूछते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार भेंट देकर भातृ-स्नेह को दृढ़ करते हैं। इसी दिन भगवान कृष्ण ने भी इंद्र से कुपित होकर अतिवृष्टि के रूप में बाढ़ से डूबते हुए ब्रजमंडल को गोवर्धन पर्वत उठाकर बचा लिया। मान्यता के अनुसार तभी से ही यह पर्व मनाया जाता रहा है।