छठ व्रत कठोर तपस्या का जीवंत उदाहरण है : सुधांशु रंजन
मांझी (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: लोक आस्था के पवित्र छठ महापर्व के अवसर पर छपरा जिले की समस्त जनता एवम पंचायत प्रतिनिधियों व जन प्रतिनिधियों को सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने शुभकामना दिया है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि समस्त छठ व्रती देव स्वरूप है। यह व्रत कठोर तपस्या का जीवंत उदाहरण है। छठ पर्व दुनिया का एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें व्रती पहले अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्यदान करते हैं तथा पुनः अगले दिन उदीयमान भुवन भाष्कर को अर्घ्यदान करके अपना अनुष्ठान संपन्न करते हैं। यह पर्व पवित्रता का पर्याय है। भगवान सूर्य इस अनुष्ठान को करने वाले व्रती को तत्काल पुण्यफल प्रदान करते हैं तथा अनुष्ठान में त्रुटि होने पर देवता कुपित हो जाते हैं और उनका कोपभाजन भी बनना पड़ता है। भगवान सूर्य साक्षात देवता हैं। श्री सुधांशू रंजन ने आग्रह किया है कि सबलोग मिलकर महापर्व में शामिल व्रतियों को उनका अनुष्ठान पूरा करने में हरसम्भव सहयोग करें। समितियों द्वारा स्थानीय स्तर पर छठ घाटों पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में शामिल युवकों का आभार प्रकट किया।