छठ पर्व के अवसर धमाका दल के द्वारा डांस संग्राम का होगा आयोजन
छठ घाट पूरी तरह से तैयार
मांझी (बिहार) संवाददाता राजीव सिंह: छपरा जिले के माँझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत के पुरानी बाजार स्थित दहा नदी पर धमाका दल के संयोजक योगेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं को एक भेंट वार्ता में जानकारी दिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट का अंतिम रुप आज मंगलवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 10 नवम्बर के शाम को एक डांस संग्राम का भी आयोजन किया गया है। हर वर्ष यह धमाका दल के द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमे भाग लेने के लिए दूर दराज से डांस के प्रतिभागी आते है। यह संग्राम दो चरणों मे होती है। पहला चरण शाम को एवम दूसरा चरण सुबह में होता है। कार्यक्रम के अंत मे चयनित प्रतिभागियों को शील्ड तथा मेडल इत्यादि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस संग्राम को देखने के लिए दूर दराज से बहुत लोग आते हैं। इस बार के आयोजन में मुखिया मनीष कुमार सिंह का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुखिया के द्वारा हर संभव मदद मिलने का आश्वासन प्राप्त है। वे बार बार देखने आते है व कमी को दूर करने की कोशिश करते है। वे इस कार्य के लिए धन्यबाद के पात्र है। उक्त मौके पर विनोद सिंह, पूर्व प्रमुख राम किशुन सिंह, जितेंद्र स्वामी तथा धमाका दल के सदस्य अभिषेक सिंह, प्रिंस कुमार आदि के साथ सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।