बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न
छपरा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह:
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,पटना के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 01/21 दिनाँक 03/10/21 एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के आलोक में आज शनिवार को मांझी प्रखंड के संवेदना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, दाउदपुर में विद्यालय स्तरीय सांगठनिक चुनाव हेतु विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओ एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव तथा संचालन वरिष्ठ शिक्षक डॉ0 प्रभात कुमार सिंह ने किया।
उक्त बैठक में दीप्ति कुमारी, रंजू यादव, अंजना सिंह, सपना यादव, सरिता शर्मा, आशु कुमारी, चंदन कुमारी, मनोज कुमार सिंह, मनमोहन प्रजापति, संजय राम, राजेश तिवारी, परमात्मा राम, सौरभ कुमार, संतलाल कुमार आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात प्रकाश कुमार सिंह, प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सारण के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ।
उक्त चुनाव में प्राचार्या श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव को अध्यक्ष, श्रीमती दीप्ति कुमारी को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को सचिव एवं चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत प्रसाद जी, परीक्षा सचिव विद्यासागर विद्यार्थी, रजनीकांत सिंह, विजय सिंह ठाकुर, कुमार अर्नज, प्रकाश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, राजीव शर्मा, श्रीमती कंचन सिंह आदि ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई दी है।