महिलाओं ने अपने पूर्ण आस्था के साथ सनातन धर्म को किया जीवंत
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार और उत्तर प्रदेश के आस्था का महापर्व कहा जाने वाला छठ पर्व दूसरे दिन उगते सूर्य के अर्ध्य के साथ संपन्न। छपरा जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर गांव में हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा का आयोजन धमाका दल के सौजन्य से पुलिस प्रशासन के मुस्तैदी में संपन्न हुआ। धमाका दल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के अनुसार ताजपुर का छठ घाट बिल्कुल ही दयनीय स्थिति में था। धमाका दल बहुत दिनों से छठ पूजा समिति तैयार कर अपने सदस्यों के द्वारा घाट की साफ-सफाई, रंग रोगन एवं सजावट इत्यादि के साथ-साथ डांस संग्राम का भी आयोजन करता रहा है। धमाका दल के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के द्वारा स्थिति दयनीय होने के कारण ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह के मदद से गीले घाट पर मिट्टी और बालू इत्यादि डलवाया गया, तब जाकर कहीं यह घाट छठ पूजा के लिए तैयार हुआ। छठ के पहले दिन ताजपुर घाट अपना जो सौंदर्य दिखा रहा था वह सौंदर्य धमाका दल के बदौलत ही था, जिसके सदस्य लगभग एक महीने से मेहनत करते आ रहे थे, उसका परिणाम आज सबके सामने था। पहले दिन जब नवनिर्वाचित युवा मुखिया मनीष कुमार सिंह जब उक्त घाट पर आए तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके पहुंचते ही लोगों ने छठ घाट में प्रवेश करने से पहले उद्घाटन के स्वरूप उनसे फीता कटवाया। फीता काटने के पश्चात लोग छठ घाट में प्रवेश किए। तब बहुत ही हर्षोल्लास और शांति पूर्वक डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न हुआ।
धमका दल के सदस्यों के किए गए सराहनीय कार्य से प्रसन्न होकर ताजपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने धमाका दल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा जगत दर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक बी के भारतीय सहित सभी सदस्यों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके पश्चात शाम 7:00 बजे से धमाका दल के द्वारा आयोजित डांस संग्राम का दौर शुरू हुआ। धमाका दल के संयोजक योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंच के उद्घोषक के रूप में जगत दर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक बीके भारतीय ने जब माइक थामा तो दर्शकों के बीच से जोरदार तालियों की आवाज आई। उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बीच उनके उद्घोषणा के पश्चात ही दर्शकों की भीड़ उमड़ती गयी। आखिर भीड़ क्यों न होता, जब इस प्रतियोगिता में छपरा, सिवान तथा गोपालगंज इत्यादि जिले प्रतिभागी हिस्सा लेने आये थे। इस कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डांस के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक, बहुत ही बेमिसाल, अपना परफॉर्मेंस दिया। इस बीच निर्णायक मंडली को असमंजस में डाल दिया कि किसे प्रथम पुरस्कार और किसे द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। कांटो का टक्कर रहा इस डांस संग्राम में।
जब डांस संग्राम के बीच में उपस्थित हुए ग्राम पंचायत राज ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह, तब बची हुई थी डांस संग्राम के मंच का उदघाट्न कार्यक्रम। डांस को रोक कर पहले उद्घाटन का कार्यक्रम किया गया। इस क्रम में मंच का उद्घाटन मुखिया मनीष कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। उनके फीता काटते ही दर्शकों के बीच से तालियों की बौछार होने लगी। उद्घाटन के पश्चात मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अपने ग्राम पंचायत राज ताजपुर में जो भी कमी है चाहे छठ घाट का हो या दुर्गा पूजा के लिए मंदिर निर्माण हर तरह से वे नवनिर्माण कराने के लिए हुए तत्पर हैं। जनता के अपेक्षाओं से भी बढ़कर वे मेहनत करेंगे और उनके आशाओं पर सौ प्रतिशत खरा उतरेंगे। उनके इस आश्वासन के साथ तालियों की गड़गड़ाहट पुनः गूंज उठी।
तत्पश्चात डांस संग्राम का आयोजन प्रारंभ हुआ शुरू। उद्घाटन के पश्चात भोजपुरी लोकगीत गायक और कलाकार रवि कांत राजा ने जब अपने द्वारा ही गाए गाने पर नृत्य का प्रदर्शन किया तो दर्शकों के बीच से फिर तालियाँ आने लगी।
दूसरे राउंड अगले दिन वृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कुल 40 प्रतिभागियों में अर्चना कुमारी, सलोनी कुमारी, अभिषेक सिंह धोनी, प्रिया कुमारी, पल्लवी कुमारी, बाबू अली, विराट कुमार, स्टार गजेंद्र, विकास कुमार, रुस्तम बाबा, अंकित सिंह, ज्योति कुमार इत्यादि ने जब अपने डांस के जलवे दिखाए तो तालियों की गड़गड़ाहट बंद ही नहीं हुई। तालियां बजती रही और प्रतिभागियों के हौसले बुलंद होते गए।
इस बीच पुनः निर्णायक मंडली असमंजस में पड़ गए। फिर कुल मिलाकर इन 40 प्रतिभागियों में 16 को चयनित कर परिणाम सामने आया। उद्घोषक के रूप में प्रधान संपादक बी के भारतीय ने जब परिणाम की कॉपी अपने हाथ में ली और देखा तो वे भी असमंजस में पड़ गए कि किसे फर्स्ट कहा जाए किसे नही, यह कहना मुश्किल है। फिर भी इस प्रतियोगिता में आखिर फर्स्ट, सेकंड तो करना ही था। इस दौरान उन्होंने बहुत ही बारीकी से नाम लेते हुए अपने प्रतिभागियों को कलेजे के टुकड़े से सम्बोधित करते हुए एक-एक कर मंच पर बुलाया और पुरस्कार वितरण करवाया। प्रथम पुरस्कार अर्चना कुमारी, दूसरा बाबू अली, तीसरा पुरस्कार सलोनी कुमारी चौथा पुरस्कार असल कुमार (विशेष पुरस्कार) ने प्राप्त किया। विराट कुमार, अंकित कुमार , मुस्तफा, विकास कुमार, स्टार गजेंद्र, स्वीटी कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रिया कुमारी, अभिषेक सिंह धोनी तथा रितांशु राज ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में असल कुमार ने जब मंच पर देश भक्ति का जलवा बिखेरा तब तालियों की आवाज से पूरा वातावरण गूंज उठा था। इसके साथ वन्दे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी गूंजने लगे। कुल मिलाकर यह मंच बहुत ही रंगीन और रोचक हो गया था।
पुरस्कार वितरण के पश्चात पुनः सभी प्रतिभागियों एवं धमाका दल के सदस्यों को अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने धन्यवाद दिया। फिर अगले वर्ष डांस संग्राम के आयोजन में मिलने के वादे के साथ धमाका दल ने सभी को विदा किया।