रवि महाभियान का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
छपरा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिला के विकास आयुक्त के देखरेख में 21अक्टूवर (वृहस्पतिवार) को रवि महाभियान का जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन मजहरुल हक एकता भवन, छपरा में किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निर्देशक, संयुक्त कृषि निर्देशक शस्य सारण प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ के के वर्मा, मत्स्य पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, सहायक निर्देशक, कृषि अभियंत्र संजय कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी, समन्वयक प्रशांत मिश्रा, राजेश विकल, संतोष सिंह, शैलेन्द्र किशोर, राम कुमार सिंह, किसान सलाहकार अरुण कुमार, सिंह, मुन्ना रजक कामेश्वर मांझी इत्यादि लोग उपस्थित थे।