राष्ट्रीय एकता दिवस: मशरक थाना पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह:
छपरा जिले के मशरक थाना पुलिस ने रविवार की सुबह सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मशरक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटी के तहत सड़को पर दौड़ लगाया तथा लोगों के बीच एकता का संदेश दिया। इस क्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने एक साथ थाना परिसर के गेट से चैनपुर घोघारी नदी तक दौड़ लगाया।
इस रन फ़ॉर यूनिटी के पश्चात सभी ने थाना परिसर में झाड़ू लेकर साफ सफाई का भी अभियान चलाया। वही राष्ट्रीय एकता बनाये रखने के लिए शपथ लेकर संकल्प भी लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश भी डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि 1947 में जब देश की आजादी मिली तो प्रशासनिक ढांचा में एकता बढ़ाना बहुत बड़ी चुनौती सामने आई थी। 562 रियायतों को बिना सैन्य ताकतों के अपने बल पर एकता के सूत्र में बांधने वाले बॉलडोली सत्याग्रह में सरदार के उपाधि पाने वाले से हमे सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद यादव, दारोगा राजेश रंजन, दारोगा प्रमोद कुमार, उमाशंकर राम, जमदार अजय कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, ब्रजनंदन प्रसाद, हरिनंदन गोस्वामी एवम ओम प्रकाश यादव सहित दर्जनो पुलिस बल के जवान इस सराहनीय कार्यक्रम में शामिल हुए।