जागरण में लोगों को रात भर झूमने पर मजबूर कर दिए कलाकर
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के माँझी प्रखंड के बलोखड़ा गांव स्थित माँ राज राजेश्वरी कुंवारी देवी के मंदिर परिसर में 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम किया गया। अष्टयाम समाप्ति के पश्चात शनिवार की रात प्रसिद्ध दो व्यासों सुर्दशन यादव एवम अरविंद सिंह अभियंता के बीच दो-दलीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में दोनों व्यासों के द्वारा एक से बढ़ कर एक बेहतरीन भक्ति गीत प्रस्तुत किये गए जिसे सुन कर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम के शुभारंभ में सबसे पहले आयोजन समिति की ओर से दोनों कलाकारों का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात दोनों कलाकारों के द्वारा भक्ति गीतों से रात भर भक्तिमय वातावरण बना दिया गया। अपने गायकी के द्वारा दोनों कलाकार लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिये। इस जागरण कार्यक्रम का संचालन जगत नरायण गिरी ने किया। इस मौके पर मनबोध पर्वत, भीम पर्वत, मिन्टू गिरि, राजू गिरि, राकेश गिरि, मृत्युंजय कुमार गिरि, बीडीसी संतोष कुमार गिरि, सुशील कुमार गिरि, रितेश गिरि, अभय गिरि, योगेन्द्र पर्वत, आशुतोष कुमार गिरि आदि समेत बड़ी संख्या में श्रोता और गणमान्य लोग मौजूद थे।