मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में शुक्रवार को जमकर मारपीट की घटना होने का समाचार प्राप्त हुई है। मारपीट इतनी जबरदस्त हुई कि लगभग आधा दर्जन महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती करवाया दिया गया है। जहां सभी घायल महिलाओं की पहचान दुरगौली गांव निवासी सुरेंद्र राय की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी, ललन राय की 40 वर्षीय पत्नी रीमा देवी, मुन्नीलाल राय की 30 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी, सवालिया राय की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी, शंभु राय की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी एवम उनकी 18 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई। इस मामले में घायल महिलाओं के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही पंचायत चुनाव था जिसमें वोट देने और ना देने की बात पर बहस छिड़ गई। यह बहस भी इतनी जबरदस्त की मारपीट की घटना में तब्दील हो गयी। इस मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दे कर सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।