मांझी : पोषण महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का उदघाटन मांझी विधान सभा के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव एवं केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में किसानों के बीच 1000 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही साथ माननीय विधायक एवं किसानों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में मोटे अनाज के पोषक तत्वों के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विधायक डॉ0 सत्येंद्र यादव ने अपने संबोधन में कुपोषण को दूर भगाने के लिए अपने आसपास पोषण वाटिका लगाने की बात पर जोर डाली। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक किसान एवं स्कूल के 71 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ सौरभ पटेल, डॉ कन्हैया लाल , डॉ जितेंद्र चंदोला एवं डॉ विजय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज कुमार ने किया।