विधायक सत्येंद्र यादव पर मुकदमे की सुनवाई की तारीख बढ़ी
छपरा(ससंवाददाता वीरेश सिंह): विधान सभा मांझी के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव पर कोपा थाना में कांड संख्या 54/2007 ट्रायल नंबर 552A/2007 के मद्देनजर सोमवार को न्यायालय में अधिवक्ताओं के बीच जोरदार बहस हुई। जानकारी के अनुसार आज न्यायलय में कांड से संबंधित कुंदन सिंह की गवाही की जिरह होनी थी। अधिवक्ताओं के बहस के पश्चात केस का निर्णय नही हो सका और न्यायलय ने केश की अगली सुनवाई 23/09/2021 को निर्धारित तय कर दी। जानकारी के मुताबिक इस केस में मुख्य अभ्युक्त माँझी विधानसभा के वर्तमान विधायक डॉ सतेंद्र यादव तथा संवरी पंचायत के मुखिया दिनेश पंडित समेत तीन अन्य लोग शामिल है।