मछली मारने गए व्यक्ति की डूबने से मौत
दाउदपुर(संवाददाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के दाउदपुर थानां क्षेत्र के बंगरा में मछली मारने के लिए निकले 50 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व बंगरा निवासी जवाहिर बीन का पुत्र खेखर बीन घर से शौच और मछली मारने के लिए निकला था। परंतु शाम तक वह घर लौट कर नहीं आया। इस स्थिति में परिवार के लोगों ने खोजना शुरू कर दिया। जहां-तहां उन लोगों ने खोज खबर लेना शुरू किया। आस-पड़ोस में भी पता किया, परंतु उस दिन वह घर नहीं आ सका। अगले दिन उन लोगों ने अपने सगे संबंधी रिश्तेदारों के यहां भी फोन किया, परंतु कहीं से भी खेखर बीन के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन ग्रामीणों के समझाने पर परिवार के सदस्यों ने दाउदपुर थाने में एक रिपोर्ट लिखवाई। वहां से भी कुछ खबर नहीं मिली। कल शनिवार को शाम कुछ लोगों ने नदी में तैरते हुए लाश को देखा। लाश को निकालने के पश्चात उसकी पहचान 50 वर्षीय खखर बीन के रूप में हुई। इस घटना के बाद पुलिस को तुरंत खबर किया गया। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। रविवार को उसकी लाश घर पहुंचते ही रोने बिलखने की आवाज गूंज उठी। इस घटना के पश्चात आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गयी। खबर पाकर वहां के मुखिया तथा सरपंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिए तथा घ्र सभव मदद करने का आश्वासन दिया। मुखिया ने बताया कि खेखर बीन अपने परिवार का पालन पोषण मछली मार कर ही करता था। उसके चले जाने के बाद परिवार की स्थिति और भी दयनीय होने की संभावना है।