जगत दर्शन न्यूज़ तथा भोजपुरी रोजाना के संयुक्त तत्वधान में 14 सितम्बर 2021 को हिंदी दिवस के अवसर पर बीकेबी हाईटेक स्कूल के सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत एवम चयनित सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक।
हिंदी उस देश की भाषा है
हिंदी उस देश की भाषा है।
जिस देश में गांधी जैसे महापुरुष हुए।।
हिंदी उस देश की है पहचान।
जिस देश में हिंदू मुस्लिम सिक्ख ईसाई,
सब है एक समान।।
हिंदी उस देश की भाषा है।
जिस देश में दिनकर जैसे कवि हुए।।
हिंदी उस देश की है पहचान।
जिस देश में गंगा यमुना सरस्वती
सब है माँ समान।।
वह देश अपना भारत है महान।
हिंदी उस देश की भाषा है।
जिस देश में प्रेमचंद जैसे
उपन्यासकार हुए।।
हिंदी उस देश की है पहचान।
जिस देश में सब भाषा
मानी जाती है एक समान।।
हिंदी उस देश की भाषा है।
जिस देश में अशोका जैसे राजा हुए।।
हिंदी उस देश की है पहचान।
जिस देश में सब अतिथि पूजे जाते है
भगवान समान।।
रचना - प्रकाश कुमार
ताजपुर सारण
बीकेबी हाईटेक स्कूल