नीतेश चौधरी के साहस से बचा गांव
मांझी : घरों में लगी आग, नीतेश ने बचाई सबकी जान
मांझी(संवाददाता बिजेंद्र तिवारी): छपरा जिले के मांझी प्रखंड के अंतर्गत गौरतपुर में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग विनोद चौधरी की पत्नी खाना बना रही थी। अचानक जलते चूल्हे में चिंगारी क्या निकली, पल भर में उनकी झोपड़ी नुमा घर राख में बदल गयी। हालांकि आसपास के लोगो के तत्परता के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। पर आग की लपटों ने पडोसी धर्मराज चौधरी के घर को भी नही छोड़ा तथा जल गया। आकलन के अनुसार हजारों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी।
बताया जाता है कि इस आगलगी में अपना जान जोखिम में डालकर , सबका जान बचाने वाला साहसी और निर्भय लड़का नितेश चौधरी का अहम योगदान है। इस लड़के ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस दहकती आग में बिस्तर के रूप में लेवा ओढ़ कर जलते सिलेंडर को खींच कर बाहर निकाला।