जगत दर्शन न्यूज़ के तत्वधान में हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी
ताजपुर(संवादाता राजीव सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड में जगत दर्शन न्यूज़ तथा भोजपुरी रोजाना के सौजन्य से बीकेबी हाईटेक स्कूल ताजपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक लालबाबू सिंह ने तथा मंच संचालन भोजपुरी रोजाना के संपादक, शिक्षक एवम कवि विजेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जगत दर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक बी के भारतीय के उदघोष से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में सबसे पहले जगत दर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक बी के भारतीय ने अध्यक्ष लालबाबू सिंह तथा अन्य सभी गण्यमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम की खास एवम महत्वपूर्ण पक्ष यह आश्चर्य करने वाली थी कि काव्यगोष्ठी में शरीक होने आए लगभग 20 कवि सभी विद्यार्थी थे जो अपने जीवन के प्रथम स्वरचित काव्य को प्रस्तुत किए। उनमें मुख्य रूप से ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी, राजीव कुमार, दिगंबर पांडेय, समृद्धि कुमारी, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, पलक कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, पूनम कुमारी, अनुष्का कुमारी, कुमारी अनामिका आनंद, कुमारी रश्मि आनंद, सिया कुमारी,निशा कुमारी आदि ने अपने काव्य शैली एवम सारगर्भित रचनाओं से सबका मन मोह लिया। इस काव्य गोष्ठी में ज्योति कुमारी ने जब अपनी स्वरचित कविता 'मैं हिंदी हूँ' का कविता पाठ किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। वहीं खुशबू कुमारी ने बेटी की गाथा से लड़की के मनोस्थिति को उजागर किया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित भी किया गया।
गोष्ठी के अंत मे प्रो0 जनार्दन सिंह ने अपनी बात रखते हुए बताया कि हिंदी ओ भाषा है जो अब पूरे विश्व मे स्थान बना रही है। अब तो अमेरिका में हिंदी के ज्ञाता नौकरी पा रहे है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो0 जनार्दन सिंह, साहित्यकार अर्जुन यादव, शिक्षक मुकेश कु0 पंडित तथा स्वयं संचालक बिजेन्दर बाबू ने भी अपनी कविताओं के प्रस्तुति से सबके अंदर उत्साह भर दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक वीर बहादुर यादव, शिक्षक धनयंजय दुबे, पूर्व जिलापार्षद धर्मेंद्र कु सिंह समाज, समाजसेवी अजय सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।