हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन
दाउदपुर(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के दाउदपुर थानां के विवेकानन्द ट्रस्ट, दुमदुमा, दाउदपुर, सारण के तत्वावधान में गायत्री नगर स्थित सभागार में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो० वाल्मीकि ने हिन्दी की महिमा पर बोलते हुए कहा कि हिन्दी देवों की भाषा हैं। इसका सम्बन्ध भारतीय जनमानस में गहरा हैं। शिक्षक राजेन्द्र जी ने कहा कि हिन्दी अब विदेशों में भी बोली जाती हैं। सुमन गिरी ने अपना विचार देते हुए कहा कि हमें अपने घर परिवार में हिन्दी को बढ़ावा देने की जरूरत हैं। ब्रजकिशोर सिंह ने हिन्दी को जनमानस में गाँव-गाँव फैलाने की बात कही। श्री कान्त सिंह ने विचार देते हुए कहा कि हिन्दी किसी भाषा के पिछलग्गू नही हैं। यह तो अपने पैरों पर खड़ी हैं। नूतन मार्ग के संपादक चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा ने अपना विचार देते हुए कहा कि हिन्दी की 74 साल की यात्रा अब फलीभूत हो रही हैं। आज अगर देखा जाए तो विदेशों में लोग हिंदी सीख रहे हैं। विश्व के लोग हिन्दी को अपना रहे हैं। हिन्दी आज वैश्विक भाषा बन चुकी हैं। श्री वर्मा ने इस अवसर पर भाषा हिन्दी-हिन्दी-हिन्दी प्यारी हिन्दी हैं कविता का पाठ भी किया।
कार्यक्रम के मध्य में काशीनाथ सिंह को हिन्दी सेवा सम्मान एवं क्षेत्र के जाने माने कवि राजनाथ सिंह राजेश को कवि श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। काशी नाथ सिंह ने अपना विचार देते हुए कहा कि हिन्दी का भविष्य उज्जवल हैं। राजनाथसिंह राजेश ने कहा कि हिंदी का परचम विश्व में लहरा रहा है। सभा की अध्यक्षता करते हुए श्री केदारनाथ शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिन्दी से भारत की पहचान हैं। हिन्दी ही हिन्दुस्तान हैं। ट्रस्ट के सचिव रजनीश कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा रामशंकर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।