माँझी:नामांकन के दूसरे दिन भी भीड़, किसने किसने किया नामांकन ?
मांझी(वीरेश सिंह की रिपोर्ट): मांझी में 29 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के मद्देनजर नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बुधवार को मुखिया पद के लिए कुल 29 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे भरे। जिनमें 16 पुरुष तथा 13 महिला प्रत्यासी शामिल हैं। बीडीसी के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिनमें 11 महिलाएं तथा छह पुरुष प्रत्यासी शामिल हैं। सरपंच पद के लिए भी कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किये गए इनमें 12 पुरुष तथा पांच महिला प्रत्यासी शामिल हैं। आज हुए नामांकन में वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 89 सदस्यों ने नामांकन किया। जिनमे 48 पुरुष तथा 41 महिला प्रत्यासी शामिल हैं। पंच के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमे ग्यारह पुरुष तथा पांच महिला प्रत्यासी शामिल हैं।घोरहाट पंचायत के मुखिया पद के प्रत्यासी प्रमिला देवी, गोबरही पंचायत के मुखिया पद के प्रत्यासी नन्देश्वर सिंह के पत्नी तारा देवी, भजौना नाचाप पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी जग मोहन सिंह, गोबरही पंचायत के मुखिया पद सुनील सिंह उर्फ साहेब सिंह मटियार पंचायत से शुशीला देवी ने मुखिया पद के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन लोगों ने किया ।