ताजपुर की पूर्व मुखिया ज्ञानती देवी ने कराया नामांकन कहा जीत के बाद विकास की गंगा बहेगी
मांझी(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत के विजय सिंह (राजद उपाध्यक्ष सारण) की पत्नी ज्ञानती देवी द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुखिया पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के पश्चात उन्होंने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात संवाददाताओं को एक भेंट वार्ता में जानकारी दिया कि 'मुझे हर समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके पति विजय सिंह ने कहा कि इस बार उनकी जीत पक्की है। उनके भतिजा मुरारी सिंह ने कहा कि चौमुखी विकास की गंगौत्री बहा दूंगा। जीत के बाद सबसे पहले ताजपुर पंचायत में एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। यह एम्बुलेंस आम जानता के लिए निःशुल्क होगी।
उक्त मौके पर सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।