ताजपुर: सभी को अपनी जीत का पक्का भरोसा
मांझी(संवाददाता राजीव सिंह): बिहार पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर बिहार के हर क्षेत्र में गहमा गहमी है। छपरा जिले के मांझी प्रखण्ड में 29 सितम्बर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। वही सभी पंचायतों के प्रत्याशी भी अपने जी जान लगा कर अपने समर्थकों के साथ प्रतिदिन जान सपंर्क कर अपना भविष्य बनाने में लगे हुए है। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सबसे चर्चित और प्रमुख पंचायत ताजपुर पंचायत हमेशा से अपना ध्यान केंद्रित करता रहा है। जानकारी के अनुसार यहाँ कुल 11 प्रत्याशी मुखिया के है। सभी प्रत्याशी प्रतिभावान है और यही कारण है कि यहां जबरदस्त चुनावी लड़ाई चलती है।
सबसे ताकतवर तथा सबसे अधिक दिन मुखिया पद पर विराजमान रंहे सुरेंद्र कुमार सिंह पर सबकी निगाहें टिकी होती रहती है। बात कुछ है भी ऐसी। इस बार अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो वो भी अपने चुनाव प्रचार के बदौलत अच्छे छाप छोड़ते नजर आ रहे है।
कुछ ग्रामीण जनता की बात सुने तो आज तक के प्रचार प्रसार के बदौलत 4 प्रत्याशियों के बीच कड़ी मुकाबला देखने को मिल रहा है । वे प्रत्याशी प्रत्याशी निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र कुमार सिंह, हितेंद्र दुबे उर्फ साधु दुबे,पूर्व मुखिया ज्ञानती देवी तथा मनीष कुमार सिंह है।
अन्य मुखिया प्रत्याशी जैसे कमलेश कुमार यादव, कृष्णा शर्मा, हरेंद्र महतो कुशवाहा आदि भी अपने प्रचार प्रसार में पीछे नही है। फिलहाल जैसा कि हर पंचायत को अपने मुखिया से हर 5 साल में नई उम्मीद जगती रही है। अबकी बार देखना है कि ताजपुर की जनता किसको अपने उम्मीद पर खड़ा मानती है।