गोबरही का पड़ताल : 20 वर्षो से कोई विकास का कार्य नही
मांझी (संवादाता राजीव सिंह): मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के ग्रामीणों ने संवाददाताओं को एक भेंट वार्ता में जानकारी दिया कि पूर्व मुखिया लोगों द्वारा कोई भी विकास का कार्य नहीं कराया गया है। युवा छात्र रोमीयो कुमार सिंह ने कहा कि बिगत 20 वर्षों से मेरे गांव में किसी भी प्रत्याशी द्वारा विकास का कार्य नहीं कराया गया है। किसी भी वार्ड में नल का जल आज तक नही पहुचा। न ही अभी तक कोई इसका सुध भी लिया है। वार्ड सदस्य तथा मुखिया दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते है। सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी 200 सौ से अधिक युवाओं को गोबरही पंचायत के नन्देश्वर सिंह उर्फ मस्ताना सिंह द्वारा प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी दिया गया है। जिससे हमारे सभी अविभावक एवं परिवार के लोग खुश हैं। पंचायत में अभी बर्तमान में दो सौ से अधिक युवाओं को 15 लाख से अधिक सभी युवाओं को सैलरी मिलता है। आने वाले दिनों में पंचायत के युवाओं को बेरोजगारी से दूर कर दिया जाएगा। बृज नन्दन सिंह ने भी कहा कि गोबरही पंचायत में बीस सालों में विकास किसी भी प्रतिनिधि द्वारा नहीं कराया गया है। जिससे इस बार मुखिया बदलने का निर्णय लिया है। उक्त मौके पर अभिताब सिंह, डॉ शम्भु सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,अमन कुमार सिंह ,अमरेश सिंह आदि उपस्थित थे।